Tennis Cricket Premier League: टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग की शुरुआत, अरबाज खान बने ब्रांड एंबेसडर

Tennis Cricket Premier League: टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग की शुरुआत, अरबाज खान बने ब्रांड एंबेसडर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

क्रिकेट की दुनिया में एक नई लीग की शुरुआत होने जा रही है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक अवसर होगा। खेल के विकास को बढ़ावा देने के लिए कुछ खेल प्रेमियों और संगठनों ने मिलकर टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीसीपीएल) की स्थापना की है। इस लीग को प्रमोट करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान को इसका ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

दिल्ली के प्रीत विहार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग की ट्रॉफी और लोगो लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म अभिनेता अरबाज खान मौजूद रहे, जिन्होंने कहा कि क्रिकेट हुनर का खेल है और इसे टेनिस बॉल से भी खेला जाता है। जब किसी की क्रिकेट खेलने की शुरुआत होती है तो टेनिस बॉल से ही खेला जाता है। उन्होंने कहा, “मैंने खुद भी टेनिस बॉल से काफी क्रिकेट खेला है। बड़े खिलाड़ी भी अभ्यास के लिए टेनिस बॉल का इस्तेमाल करते हैं।”

अरबाज खान ने यह भी कहा कि इस लीग का आयोजन इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा युवा क्रिकेटर अपनी प्रतिभा दिखा सकें और टेनिस बॉल क्रिकेट को एक नए स्तर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह लीग ना सिर्फ भारत के ग्रामीण और शहरी इलाकों से खिलाड़ियों को आगे लाएगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करेगी।

अरबाज खान ने बताया कि पुरुषों के टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत से तीन टीमें और खाड़ी देशों से भी तीन टीमें शामिल होंगी। इस लीग की शुरुआत सितंबर-अक्टूबर में होगी। खिलाड़ियों का चयन ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद सिलेक्शन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट के प्रति युवाओं के जुनून को और बढ़ावा देगा और नई पीढ़ी के क्रिकेटर्स को एक बड़ा मंच प्रदान करेगा। लीग का आयोजन भूमिया स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कर रही है, जो भारत और विश्व में टेनिस क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

टीसीपीएल के संस्थापक अजय गुप्ता ने कहा, “अरबाज खान हमारे लीग के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमारा उद्देश्य क्रिकेट प्रेमियों को टेनिस क्रिकेट में स्किल और ट्रेनिंग बढ़ाने का मौका देना है।” इस लीग का उद्देश्य न सिर्फ टेनिस बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मंच भी प्रदान करना है। टीसीपीएल खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रायोजकों और क्रिकेट क्लबों से जोड़ने में भी मदद करेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img