Noida: WTC बिल्डर पर बायर्स का फूटा गुस्सा, करोड़ों की ठगी का आरोप

Noida: WTC बिल्डर पर बायर्स का फूटा गुस्सा, करोड़ों की ठगी का आरोप

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में WTC बिल्डर के खिलाफ बायर्स का गुस्सा फूट पड़ा। सेक्टर-29 स्थित मीडिया क्लब में पीड़ित निवेशकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी परेशानियां साझा कीं। बायर्स ने आरोप लगाया कि उन्होंने बिल्डर पर भरोसा कर करोड़ों रुपये का निवेश किया था, लेकिन सालों बाद भी न घर मिला, न ऑफिस। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बायर्स ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद सहित कई स्थानों पर उन्होंने ऑफिस और प्लॉट खरीदने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन कोई प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ। निवेशकों का दावा है कि WTC बिल्डर ने विदेशी निवेशकों को भी बड़े-बड़े वादे कर मोटी रकम वसूली, लेकिन नतीजा शून्य रहा।

अब बायर्स की उम्मीदें भूटानी ग्रुप से जुड़ गई हैं। निवेशकों ने दावा किया कि भूटानी ग्रुप ने रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे उन्हें कुछ राहत मिली है। इस पूरे मामले में बायर्स ने अपनी एक कमेटी भी बनाई है, जो लगातार समाधान की कोशिश कर रही है। बायर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई और WTC बिल्डर के चेयरमैन आशीष भल्ला पर ठगी के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img