Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर प्राइवेट बस की छत पर बैठकर यात्रा करते वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

Hapur News : (शाहरुख़ खान) उत्तर प्रदेश के हापुड़ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जहां एक प्राइवेट डग्गामार बस का चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि इस बस की छत पर यात्री बैठकर यात्रा कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बस का चालान कर कार्रवाई कर दी है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह वायरल वीडियो गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के NH-9 स्थित अल्लाहबक्सपुर टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। X पर यूजर ने हापुड़ पुलिस को टैग करते हुए वीडियो वायरल किया है। जिसमें यूजर नें लिखा कि  “डग्गामार बसों की छतो पर बैठकर यात्री कर रहें सफर, हादसे की आशंका, बस माफिया लोंगो की जान को खतरे में डालकर छत पर बैठ कर वसूल रहें मोठा किराया, वायरल वीडियो ब्रजघाट टोल की है”। वही जिले में परिवहन विभाग की बसों के साथ ही कई प्राइवेट बसें भी चलती हैं। यहां से निकलने वाली प्राइवेट बसें यात्रियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाती हैं, अधिकतर प्राइवेट बसें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करती हुए सड़क पर दौड़ती हैं।

क्या बोले अफसर
जिले के टीआई छवि राम ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 10 हजार रुपये का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि समय-समय अभियान चलाकर हाइवे पर चेकिंग कर कार्यवाही की जाती है। वही उन्होंने ऐसे वाहन मालिकों को सख्त हिदायत दी है कि ओवरलोड करके सवारियों को ना बैठाएं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img