Delhi: झिलमिल फ्रेंड्स कॉलोनी सीईटीपी सोसाइटी में भव्य होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन

Delhi: झिलमिल फ्रेंड्स कॉलोनी सीईटीपी सोसाइटी में भव्य होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के झिलमिल फ्रेंड्स कॉलोनी सीईटीपी सोसाइटी में रंगों का त्योहार होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के सभी सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद होली के पारंपरिक गीतों ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। इसके बाद फूलों और गुलाल की होली खेली गई, जिसमें सोसाइटी के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी शामिल हुए। होली के रंगों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। सोसाइटी के युवाओं और बच्चों ने रंगारंग नृत्य, गीत और संगीत प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई।

कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, विधायक संजय गोयल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शिरकत की। डीसीपी शाहदरा भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह लोगों को एकजुट करने और प्रेम बढ़ाने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आयोजकों और उद्यमियों की सराहना करते हुए इस तरह के आयोजन लगातार करने की अपील की।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि होली केवल रंग खेलने का पर्व नहीं, बल्कि समाज में एकता और सौहार्द का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में परस्पर सहयोग की भावना विकसित होती है। वहीं, विधायक संजय गोयल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने भी सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए पारंपरिक होली व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई। गुझिया, ठंडाई और अन्य होली विशेष पकवानों ने सभी का मन मोह लिया।

इस मौके पर चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता, प्रधान राकेश बंसल, महासचिव नरेंद्र छाबड़ा, कोषाध्यक्ष अनुराग जैन, सह-सचिव विनीत जैन और हरीश मनचंदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img