Noida: नोएडा में बिल्डर की ठगी से 20,000 बायर्स परेशान, न्याय की मांग

Noida: नोएडा में बिल्डर की ठगी से 20,000 बायर्स परेशान, न्याय की मांग

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के WTC IT/ITES प्रोजेक्ट में हजारों निवेशकों से 5000 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। बायर्स का कहना है कि बिल्डर आशीष भल्ला ने पैसे शेल कंपनियों में ट्रांसफर किए और प्रोजेक्ट अधूरा छोड़ दिया। बायर्स का दावा है कि WTC USA से कोई संबंध नहीं होने के बावजूद, इस प्रोजेक्ट को उनके नाम पर महंगे दामों पर बेचा गया। मामला रेरा, हाईकोर्ट और एनसीएलटी तक पहुंच चुका है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

भूटानी ग्रुप पर भी संदेह जताया जा रहा है कि वह इस प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी लेकर एक और घोटाले की योजना बना रहा है। बायर्स का आरोप है कि प्रोजेक्ट को ‘भूटानी अल्फातम’ में बदला जा रहा है, जबकि ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट भी नहीं मिला। ईडी ने WTC नोएडा के 12 ठिकानों पर छापेमारी कर 3500 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की और सिंगापुर में फंड ट्रांसफर का खुलासा हुआ। आरोपी आशीष भल्ला को 7 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

बायर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि बिल्डर माफिया जनता की मेहनत की कमाई लूट रहे हैं और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img