Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस ने बैंक्वेट हॉल के बाहर लूट करने वाले तीन बदमाशों की किया गिरफ्तार

Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस ने बैंक्वेट हॉल के बाहर लूट करने वाले तीन बदमाशों की किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद और नोएडा में बैंक्वेट हॉल के बाहर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। इन बदमाशों की खास रणनीति थी कि वे पहले रेकी कर यह देखते थे कि शादी या किसी समारोह में नकदी और जेवर की जिम्मेदारी किसके पास है। फिर मौका पाकर उसका बैग लूटकर फरार हो जाते थे।

ये अपराधी लूट के लिए केटीएम बाइक का इस्तेमाल करते थे, जिससे कोई उनका पीछा न कर सके। पहचान छुपाने के लिए उन्होंने बाइक की पीछे की नंबर प्लेट हटा दी थी और आगे की नंबर प्लेट इतनी छोटी थी कि कोई नंबर पढ़ न सके। गाजियाबाद के डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि थाना अंकुर विहार पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन बदमाशों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में लोनी निवासी समीर, दिल्ली निवासी लकी और गुलफाम शामिल हैं, जबकि उनका एक साथी सादाब अभी फरार है।

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वे शादियों में खास तौर पर दूल्हे के पिता या अन्य जिम्मेदार रिश्तेदार पर नजर रखते थे, जिनके पास नकदी और जेवर होते थे। जैसे ही वे व्यक्ति भीड़ से अलग होते, ये लूटकर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने गाजियाबाद के शालीमार गार्डन, साहिबाबाद और अंकुर विहार में कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया। साथ ही लोनी और दिल्ली के इलाकों में भी शादी समारोह के दौरान हुई लूट की वारदातों में शामिल थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹60,000 कैश, लूटे गए जेवरात, केटीएम बाइक और लूट के बैग बरामद किए हैं। पुलिस अब इनके फरार साथी की तलाश में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने कितनी और घटनाओं को अंजाम दिया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें