Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफाNoida Advocate Couple Assault: घर के नीचे शराब पीने से मना करने पर अधिवक्ता और पति से मारपीट, जान से मारने की धमकी

India Pakistan Military Targets: कर्नल सोफिया बोलीं-पाकिस्तान ने पंजाब एयरबेस पर मिसाइल दागी

India Pakistan Military Targets: कर्नल सोफिया बोलीं-पाकिस्तान ने पंजाब एयरबेस पर मिसाइल दागी

आज सुबह भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल के जरिए जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पंजाब के पठानकोट, आदमपुर और गुजरात के भुज एयरबेस को निशाना बनाया, जिसमें भारतीय पक्ष को नुकसान पहुंचा है। कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान ने अस्पताल और स्कूल जैसे नागरिक ठिकानों को भी निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत की मुस्तैद सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया।

उन्होंने पाकिस्तानी दावों को खारिज करते हुए कहा कि भारत की ब्रह्मोस फैसिलिटी को तबाह करने की बात पूरी तरह गलत है और भारतीय S-400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह सुरक्षित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने पूरे पश्चिमी मोर्चे पर लगातार आक्रामक गतिविधियां तेज कर दी हैं, जिसमें यूकैब ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, हल्के गोला-बारूद और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पाकिस्तानी हमलों का मुख्य निशाना भारतीय सैन्य ढांचा बना हुआ है। नियंत्रण रेखा पर भी ड्रोन घुसपैठ और भारी कैलिबर हथियारों से गोलाबारी की जा रही है। कर्नल सोफिया के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर श्रीनगर से ढलिया तक 26 से ज्यादा स्थानों पर पाकिस्तानी वायुसेना ने हवाई घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने ज्यादातर जगहों पर सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। इसके बावजूद वायुसेना के उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज के स्टेशनों पर उपकरणों और अफसरों को नुकसान पहुंचा है। कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान ने सुबह 1.40 बजे हाईस्पीड मिसाइल का इस्तेमाल करते हुए पंजाब के एयरबेस स्टेशन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

>>>>>>>>

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें