Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में स्वदेशी मेलों की तैयारी जोरों पर, डीएम ने किया निरीक्षण

Hapur News : उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर सभी जिलों में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेलों की तैयारी जोरों पर है। हापुड़ जिले में दिल्ली-गढ़ रोड पर स्थित अटल पार्क में यह मेला 10 से 18 अक्टूबर तक चलेगा। इस मेले में खान-पान के स्टॉल्स के साथ हैंडलूम, हस्तशिल्प और अन्य स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल्स सजेंगे।

डीएम ने किया पार्क का निरीक्षण

बुधवार शाम जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम अचानक अटल पार्क पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने डीएम को पार्क की समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें लाइट पोल्स की खराबी और शौचालयों की दुर्दशा शामिल है। डीएम ने तुरंत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि लाइटों की मरम्मत और पार्क की सभी खामियों को 48 घंटे के अंदर दूर किया जाए।

मेले की तैयारियों की समीक्षा

डीएम ने मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को अधिकारियों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया। बैठक में स्टॉल आवंटन, सुरक्षा, यातायात और प्रचार-प्रसार पर चर्चा होगी। डीएम ने कहा कि स्वच्छता मेले की सफलता का आधार है, इसलिए नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की मदद से तत्काल सफाई कराई जाए।

स्वदेशी मेला “लोकल टू ग्लोबल” के मंत्र को मजबूत करेगा

यह स्वदेशी मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और लोगों को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग तत्पर रहें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें