उत्तर प्रदेश, नोएडा: चारमूर्ति से सिरसा गोलचक्कर तक चौड़ी होगी सर्विस रोड

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चारमूर्ति से ग्रेटर नोएडा के सिरसा गोलचक्कर तक 130 मीटर सड़क की सर्विस रोड की चौड़ाई सात से बढ़ाकर साढ़े 10 मीटर की जाएगी। इससे दो लेन की सर्विस रोड तीन लेन की हो जाएगी। इससे सेक्टरवासियों के साथ आसपास के गांवों के लाखों लोगों को फायदा होगा।इस मार्ग पर ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए तिलपता गोलचक्कर की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। यह सड़क सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ेगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चारमूर्ति से ग्रेटर नोएडा के सिरसा गोलचक्कर तक 130 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया गया है। इसकी लंबाई 25 किलोमीटर है। इसके दोनों तरफ सात मीटर चौड़ी यानी दो लेन की सर्विस रोड बनाई गई है। इस मार्ग पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है।

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगामी अप्रैल में उड़ान शुरू होने के बाद ट्रैफिक का दबाव और अधिक बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए 130 मीटर सड़क पर अलग से बस-वे (बस कॉरिडोर) के निर्माण का कार्य चल रहा है। दूसरी ओर, ग्रेटर नोएडा के विस्तार के तहत मास्टर प्लान 2041 को मंजूरी मिल गई है। ग्रेटर नोएडा फेज-टू में औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ आबादी भी बढ़ेगी। ऐसे में आगामी 25 सालों की स्थिति का अनुमान लगाते हुए 130 मीटर सड़क के विस्तार के साथ डिटेल ऐक्शन प्लान तैयार किया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक सर्विस रोड की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर साढ़े दस मीटर की जाएगी। इससे सर्विस रोड तीन लेन की हो जाएगी। तिलपता गोलचक्कर की चौड़ाई बढ़ाते हुए आसपास खाली पड़ी जमीन पर सड़क का निर्माण किया जाएगा।
रिफ्लेक्टर लाइट लगाई जाएंगी। रात के समय चलने वाले वाहन चालकों की सुविधा के लिए सड़क के किनारे और मोड़ वाले स्थानों पर रिफ्लेक्टर लाइटें लगाई जाएंगी। चौराहों पर साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

जाम की समस्या में कमी आएगी
मुख्य सड़क पर वाहनों की अधिक भीड़ नहीं होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी। ट्रैफिक सुगम होने से वाहन चालकों को रफ्तार मिलेगी और समय की बचत होगी। 130 मीटर सड़क को भविष्य में सीधे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। आसपास के गांवों और सेक्टरों के लोग सर्विस रोड से होकर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीईओ एनजी रवि कुमार ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर सड़क पर बस- वे के निर्माण के साथ सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इससे संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img