उत्तर प्रदेश, नोएडा: फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने रविवार को फर्जी दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी नागरिक को ग्रेनो वेस्ट की भगत मार्केट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल, एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान मंशीगंज थाना दौलतपुर जिला कुसरिया बांग्लादेश के मिलन दीवान के रूप में हुई है।

आरोपी नूतन ने गांव मझरपरा वारा छपरा नदिया जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के पते पर मिलन दीवान के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल होते हुए भारत में पहुंचा था। फिर ससुर (भारतीय निवासी) के पते पर फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाकर भारत में नौकरी के उद्देश्य से रहने लगा। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि आरोपी करीब चार साल से ग्रेटर नोएडा के इलाके में रहकर प्लास्टिक बीनने का काम कर रहा था।आरोपी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य बंगाल में रहते हैं। आरोपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत झुग्गी में रह रहा था। आरोपी की मदद करने वाले अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img