Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: रजिस्ट्री की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: रजिस्ट्री की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा वन सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को रजिस्ट्री की मांग को बिल्डर की निर्माणाधीन परियोजना पर प्रदर्शन किया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा वन सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को रजिस्ट्री की मांग को बिल्डर की निर्माणाधीन परियोजना पर प्रदर्शन किया। साथ ही बिल्डर के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अपने नाराजगी जाहिर की। आरोप है कि दो साल से रजिस्ट्री की प्रक्रिया रुकी हुई है। कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि परिसर में करीब 560 फ्लैट बने हुए हैं। इनमें से ज्यादातर में निवासी रहते हैं। पिछले दो साल से निवासी अपने फ्लैट की रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके ऊपर बिल्डर प्रबंधन द्वारा कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आरोप है कि बिल्डर प्राधिकरण के बकाये का भुगतान नहीं कर रहा है। इसके कारण ओसी और सीसी नहीं मिली है। आरोप ये भी है कि रजिस्ट्री के संदर्भ में लोग कई बार महागुन के निदेशक धीरज जैन और अमित जैन से मिलने का प्रयास किया, लेकिन वे खरीदारों से मिलने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि खून पसीने की कमाई बिल्डर को सौंप कर घर खरीदा, लेकिन बिल्डर उसकी रजिस्ट्री नहीं कर रहा है। दो वर्ष पहले आधे अधूरे कार्यों के साथ फ्लैट की चाभी दे दी। गई। अब न तो प्रोजेक्ट के अधूरे कार्य पूरे हुए, न ही प्राधिकरण का बकाया पैसा जमा किया गया। लाखों रुपए स्टाम्प ड्यूटी प्राइवेट स्टाम्प विक्रेता के खाते में जमा करवा लिया और सभी निवासियों से नौ हजार रुपये रजिस्ट्री खर्च के नाम पर नगद वसूल लिए। इसकी कोई रसीद नहीं दी गई। अब सभी निवासी आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। जिससे परेशान होकर सभी लोगों ने बिल्डर प्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जे पी पांडेय, देवेंद्र जाखड़, राजेश कुमार, राजेश गुप्ता, तुषार घोष, बिट्टू चावला, इंदर नेगी, आनंद मेहरा, तुषार घोष,अरविंद विष्ट, केदार सिंह, पुनीत झा, नितिन चुंग नीलेश,संतोष, अखिलेश, देश राज आदि लोग उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें