Delhi Elections: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वास नगर में किया रोड शो, दीपक सिंघल के लिए मांगा समर्थन

Delhi Elections: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वास नगर में किया रोड शो, दीपक सिंघल के लिए मांगा समर्थन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोपहर 2 बजे गाजीपुर गांव में विश्वास नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक सिंघल के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान दीपक सिंघल भी उनके साथ मौजूद रहे। रोड शो के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपने घरों से फूल बरसाकर भगवंत मान का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने दीपक सिंघल के पक्ष में वोट देने की अपील की और आम आदमी पार्टी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाया गया है। बिजली, पानी, और स्वास्थ्य सेवाओं को फ्री किया गया है। महिलाओं को बस सेवाओं में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है, जिससे जनता संतुष्ट है। कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि इन पार्टियों के नेताओं से हाथ मिलाने के बाद उंगलियां गिननी पड़ती हैं कि कहीं पूरी हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा केवल लेना जानती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी देना जानती है। इस मौके पर दीपक सिंघल ने भी जनता को संबोधित किया और आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की अपील की।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img