Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा फेस-2 पुलिस ने मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के पास से चोरी के दो आरआरयू, चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण, दो कार और तीन अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह एनसीआर क्षेत्र में ऐसे मोबाइल टावरों को निशाना बनाता था जहां सुरक्षा नहीं होती थी। रात के अंधेरे में चोरी किए गए उपकरणों को गिरोह अपने संपर्कों को बेच देता था। वारदात के लिए ये किराए की टैक्सियों का इस्तेमाल करते थे ताकि पुलिस को शक न हो।

गिरफ्तार अभियुक्त अलग-अलग राज्यों से आते थे और नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पकड़ से बचने के लिए ये लगातार अपने ठिकाने बदलते थे और संवाद के लिए केवल व्हाट्सऐप कॉल का सहारा लेते थे। पुलिस ने चोरी के उपकरण, दो कारें और अवैध चाकू जब्त कर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

डीसीपी सेंट्रल जॉन शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में मोबाइल टावर उपकरण चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें