Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

NHM Employees Strike: नोएडा में 450 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

NHM Employees Strike: नोएडा में 450 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

जिले में करीब 450 कर्मचारी समान कार्य के लिए समान वेतन, नियमितीकरण और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उनकी मांगों पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. मतलूब अहमद ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र भेजा जा चुका है। इसमें दस वर्ष से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, वेतन में वृद्धि करने और समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग उठाई गई थी। इसके अलावा कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता देने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा के तहत दस लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था करने की मांग भी की है।

डॉ. मतलूब अहमद के अनुसार, कर्मचारियों की मांगों में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), मकान किराया भत्ता (एचआरए) और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसी कारण उन्हें अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने दोहराया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने कहा कि नियमित कर्मचारी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। उनके मुताबिक, अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को इलाज से संबंधित किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें