Faridabad Fire: फ़रीदाबाद के भारत कॉलोनी में अदानी गैस पाइपलाइन में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Faridabad Fire: फ़रीदाबाद के भारत कॉलोनी में अदानी गैस पाइपलाइन में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फ़रीदाबाद के खेड़ी थाना क्षेत्र में भारत कॉलोनी के पास हनुमान नगर की गली नंबर 5 में अदानी पीएनजी गैस पाइपलाइन में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:45 बजे की है, जब स्थानीय निवासियों ने पाइपलाइन से गैस लीक होते हुए देखा। कुछ ही देर में गैस लीक के कारण पाइपलाइन में आग लग गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल बाल्टी और पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बढ़ती लपटों के कारण वे असफल रहे। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

खेड़ी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पाइपलाइन में गैस लीक होने की वजह से यह आग लगी। अदानी गैस के सुपरवाइजर को तुरंत मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पाइपलाइन को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू की। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

स्थानीय निवासियों ने सतर्कता दिखाते हुए समय पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, गैस पाइपलाइन के लीक और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img