उत्तर प्रदेश, नोएडा: एलजी चौक से सेक्टर-145 नए लिंक से मिलेगी राहत

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को हिंडन नदी पर पुल के जरिए ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक से जोड़ने वाली ऑप्शनल सड़क को जल्द पूरा करने के लिए कदम बढ़ा दिया गया है। आईडीसी दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस लिंक को बनाने का पूरा रोड मैप रखा गया। जिसमें आईडीसी ने लिंक रोड को जल्द पूरा करने के लिए कहा है।

ये रोड 2 किमी से अधिक लंबी है। ये एक्वा लाइन मेट्रो के नीचे सेक्टर 146-147 में 45 मीटर चौड़ी सड़क से शुरू होते हुए हिंडन नदी पर पुल से होते हुए नॉलेज पार्क 3 एलजी चौक तक जाती है। नोएडा की तरफ से एप्रोच रोड का काम पूरा होने वाला है। हिंडन नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है। समस्या एप्रोच रोड ग्रेटरनोएडा की ओर है।।बताया गया कि यहां कुछ जमीन अभी विवाद में है। जिसका निपटारा प्राधिकरण अपने स्तर पर कर रहा है। हिंडन नदी पर 290 मीटर लंबे पुल के निर्माण का कार्य 60 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से बनाई जा रही एप्रोच रोड का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मामला ग्रेटरनोएडा की एप्रोच रोड का है। इसका अभी 10 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। जिसे जल्द पूरा करने के लिए आईडीसी ने कहा है।

नोएडा प्राधिकरण की साइड से देखे तो जनवरी 2019 में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस रोड का शिलान्यास किया था। इस योजना को डेढ़ साल में पूरा किया जाना था। हालांकि, नोएडा प्राधिकरण की ओर से भूमि अधिग्रहण के मुद्दों के कारण शिलान्यास के तुरंत बाद इसे रोक दिया गया था। 40 मीटर चौड़े हिंडन पुल का काम ढाई साल रुकने के बाद नवंबर 2023 में फिर से शुरू हुआ और इस साल दोनों प्राधिकरणों द्वारा एप्रोच रोड का निर्माण शुरू किया गया है।

नोएडा-ग्रेटरनोएडा की 16 किमी कम करेगा
एक बार पूरा होने पर यह मार्ग नोएडा से ग्रेटर नोएडा, जिला कलेक्ट्रेट, सूरजपुर और गाजियाबाद जाने वालों के लिए यात्रा की दूरी लगभग 16 किमी कम कर देगा। दरअसल दिल्ली से परी चौक होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ग्रेटर नोएडा एलजी चौक, कलेक्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर, सूरजपुर और गाजियाबाद जाने वाले यातायात को लगभग 16 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। परी चौक पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है।”

62 करोड़ का है प्रोजेक्ट
नोएडा प्राधिकरण अपनी तरफ की एप्रोच रोड करीब 810 मीटर की सड़क बनाने के लिए करीब 35 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। जबकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एप्रोच रोड पर 25 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर रही है। हिंडन परियोजना की अनुमानित लागत 62.4 करोड़ रुपए है। जिसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा समान रूप से वहन किया जा रहा है।

लिंक रोड से मिलेंगे यह लाभ
दिल्ली और नोएडा से एक्सप्रेसवे होते हुए परिचौक, एलजी चौक, कलेक्ट्रेट, सूरजपुर, सेक्टर गामा एक, गामा दो, बीटा एक, बीटा दो, उद्योग विहार, उद्योग विहार एक्सटेंशन, गाजियाबाद को जाने वाले लोगों को 16 किमी अतिरिक्त चलना पड़ता था। इसके बनने दूरी कम होगी।

लिंक रोड बनने से नोएडा के सेक्टर-151, 153, 154, 155, 156, 157, 159, 160, 162 स्थित आवासीय व औद्योगिक सेक्टरों का ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा, बीटा, सूरजपुर, साइट बी व सी औद्योगिक क्षेत्र, डेल्टा, पुलिस लाइन, ईकोटेक दो व तीन आदि को लाभ होगा।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img