Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mathura Spa Raid: मथुरा में स्पा सेंटर पर छापा, दर्जनभर युवक-युवतियां गिरफ्तार

Mathura Spa Raid: मथुरा में स्पा सेंटर पर छापा, दर्जनभर युवक-युवतियां गिरफ्तार

 

मथुरा में शुक्रवार शाम एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसपी सिटी राजीव कुमार और सीओ सिटी आशना चौधरी के निर्देशन में की गई।

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कृष्णा नगर क्षेत्र में चल रहे कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस पर नजर रखते हुए टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार शाम छापामार कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, जब टीम स्पा सेंटर के अंदर दाखिल हुई तो वहां आधा दर्जन से अधिक युवतियां और कई युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। अचानक पुलिस को देखकर सभी में भगदड़ मच गई और कई लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए सभी को पकड़ लिया।

छापे की खबर फैलते ही स्पा सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लोग पुलिस की कार्रवाई और अंदर से बाहर निकाले जा रहे युवक-युवतियों को देखने के लिए जमा हो गए, जिससे वहां कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल रहा।

सूत्रों का कहना है कि यह स्पा सेंटर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था। स्थानीय स्तर पर कई शिकायतें भी आई थीं, लेकिन शुक्रवार को पहली बार ठोस कार्रवाई की गई।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। अधिकारियों का कहना है कि स्पा सेंटर संचालक और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और विस्तृत जांच के बाद आगे की धाराएं तय की जाएंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें