Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एमडब्लूबी “जैसा नाम_वैसा काम”पूर्व सीएम मनोहर लाल कर चुके हैं तारीफ: धरनी

धरनी
एमडब्लूबी "जैसा नाम_वैसा काम"पूर्व सीएम मनोहर लाल कर चुके हैं तारीफ: धरनी

एमडब्लूबी “जैसा नाम_वैसा काम”पूर्व सीएम मनोहर लाल कर चुके हैं तारीफ: धरनी

लीगल सेल बना पत्रकार साथियों मुफ्त कानूनी सहायता देने वाला देश का पहला संगठन: धरणी

 

चंडीगढ़ 6 जनवरी
महज कुछ सालों के भीतर ही मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन ने अपने काम के बल पर मीडिया जगत में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। जिसकी गुंज हरियाणा ही नहीं अपितु चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर पंजाब उत्तराखंड दिल्ली व देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी सुनाई दे रही है। उक्त सभी प्रदेशों में संगठन सक्रिय रूप से कम कर रहा है। जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने बताया कि इस संगठन का जन्म कोरोना काल के दौरान हुआ था । उस वक्त न जाने कितने ही लोग उक्त वैश्विक बीमारी के चलते मौत का ग्रास बन गए। जिसके चलते न जाने कितने ही परिवारों को उनके मुखिया के जाने से रोटी के भी लाले पड़ गए। ऐसे में संगठन के संस्थापक सदस्यों द्वारा बड़ी ही गंभीरता से निर्णय लिया गया कि पत्रकार साथियों के पास तो ऐसी कोई जमा पूंजी भी नहीं है कि उनके जाने के बाद उनके परिजनों के लिए छोटी सी मदद भी किसी प्रकार से की जा सके।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अनिल विज बने संस्था की रीढ़

धरनी ने बताया कि तत्कालीन गृहमंत्री अनिल विज ने दिल खोलकर संस्था की आर्थिक रूप से सबसे पहले मदद की। इसके बाद संगठन अपने पैरों पर खड़ा हो सका। उसके बाद कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित सरकार के कई मंत्रियों ने संस्था को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया। इसी प्रकार तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी संस्था को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी उन्होंने तो संस्था के काम को देखते हुए यह तक कहा था कि मीडिया वेलबिंग संगठन जैसा काम _वैसा नाम अर्थात नाम के अनुरूप ही कार्य कर रही है।

निशुल्क कानूनी सहायता देने वाला देश का पहला संगठन

धरनी ने बताया कि जिस प्रकार से बिना किसी सुविधा शुल्क के सदस्यता व बीमा फ्री किया जा रहा है। उसी प्रकार से पत्रकार साथियों को किसी भी प्रकार से कानूनी जरूरत पड़ने पर मुफ्त मदद देने के लिए लीगल सेल बनाया गया है। जिसमें प्रदेश व देश के नामी अधिवक्ताओं को जोड़ा गया है। जो कि हर वक्त संस्था से जुड़े किसी भी साथी को कानूनी मदद देने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि लीगल सेल का चेयरमैन पानीपत से प्रतिष्ठित अधिवक्ता अशोक कौशिक को बनाया गया है। इसी प्रकार से हरियाणा सरकार में पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल रहे पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सतीश सिरोही को उत्तर भारत का सलाहकार बनाया गया है।

युवाओं को प्रशिक्षण भी दे रही है एमडब्लूबी

आर्थिक और मुफ्त कानूनी सलाह देने के साथ-साथ संगठन द्वारा युवा पत्रकार साथियों को और अधिक सशक्त और चुनौती पूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने का कार्य भी कर रही है। जिसमें देश के प्रतिष्ठितअखबारों के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार अपने जीवन के अनुभव से मिली सीख देकर युवा पत्रकारों के ज्ञान में और वृद्धि करेंगे। जिसको लेकर आगामी 11 जनवरी को कर्ण लेकर करनाल में किए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें