Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad Crime: हरियाणा पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: सेंट्रल हरियाणा में चला जागरूकता कैंपेन

Faridabad Crime: हरियाणा पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: सेंट्रल हरियाणा में चला जागरूकता कैंपेन

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा पुलिस द्वारा डीजीपी के दिशा-निर्देशों के तहत सेंट्रल हरियाणा में नशा मुक्ति अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस कड़ी में फरीदाबाद पुलिस ने थाना भूपानी क्षेत्र के गांव कावंश में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया। डीसीपी सेंट्रल उषा देवी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य गांव-गांव तक नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे से बचाना है।

पुलिस ने लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। एसीपी राजीव ने इस अवसर पर कहा कि हमारी प्राथमिकता हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि पुलिस नशे से पीड़ित युवाओं के उपचार पर भी ध्यान दे रही है, ताकि उन्हें नशा मुक्त जीवन दिया जा सके।

गांव कावंश के पूर्व सरपंच केशव भारद्वाज ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की यह पहल बहुत सराहनीय है। उन्होंने बताया कि इस तरह की जागरूकता अभियान से न केवल युवाओं को जागरूक किया जा रहा है, बल्कि पुलिस की सकारात्मक छवि से गांववासियों में खुशी की लहर भी है। हरियाणा पुलिस के इस अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और सहयोग देखने को मिला। सभी ने पुलिस के इस कदम की प्रशंसा की और इसे जारी रखने का आह्वान किया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें