Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Mathura Police Encounter: मथुरा पुलिस मुठभेड़ में ₹25,000 का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mathura Police Encounter: मथुरा पुलिस मुठभेड़ में ₹25,000 का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: सौरभ शर्मा

मथुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब एसओजी टीम और थाना हाईवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 के इनामी शातिर चोर हरदेव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ 04 अक्टूबर 2025 की रात मथुरा-गोवर्धन रोड पर खामिनी गाँव के पास स्थित FCI गोदाम के निकट हुई। पुलिस की गोलीबारी के दौरान हरदेव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरदेव पुत्र धुर्री उर्फ जसवंत (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आगरा के थाना अछनेरा के अंतर्गत मांगरौल जाट गाँव का निवासी है। पुलिस के अनुसार हरदेव थाना हाईवे और थाना कोतवाली मथुरा में चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा था। उस पर पुलिस ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरदेव और उसका गिरोह लंबे समय से मथुरा और आसपास के जिलों में सक्रिय था। यह गिरोह रात के समय पॉश कॉलोनियों में घूमकर बाहर से बंद मकानों को निशाना बनाता था और वहां से कीमती जेवरात, नकदी और अन्य मूल्यवान वस्तुएं चोरी कर ले जाता था। मुठभेड़ के दौरान हरदेव अपने एक साथी के साथ मौजूद था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने हरदेव के कब्जे से एक चोरी की हुई हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट), ₹5600 नकद, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक अवैध तमंचा (.315 बोर), तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और कुछ चोरी किए गए लाइसेंस व आईडी कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल हाल ही में मथुरा शहर के एक व्यापारी के घर से चोरी की गई थी।

गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। आगरा के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिशें दे रही है। सीओ स्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस का अभियान अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा और शहर में कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम को इस सफलता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

 

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें