नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर स्थिति संवेदनशील लेकिन स्थिर : सेना प्रमुख

नई दिल्ली, 13 जनवरी : सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति संवेदनशील लेकिन स्थिर है।

जनरल द्विवेदी ने सेना दिवस से पहले आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि क्षेत्र में थोड़ा बहुत गतिरोध अभी भी बना हुआ है और भारतीय एवं चीन की सेनाओं के बीच विश्वास बहाली के लिए प्रयास किए जाने की जरूरत है। सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने कहा कि देपसांग और डेमचोक में पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त और जानवरों की चराई शुरू हो गई है, जो दो टकराव वाले क्षेत्र थे और जहां से दोनों पक्ष अक्टूबर में पीछे हट गए थे।

उन्होंने कहा, हमारी तैनाती संतुलित और ठोस है और हम किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं। सेना प्रमुख ने एलएसी की समग्र स्थिति पर कहा, हम सीमा बुनियादी ढांचे और क्षमता विकास को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर की स्थिति पर उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम समझौता कायम है। साथ ही सेना प्रमुख ने कहा कि घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं और पाकिस्तान की तरफ आतंकी ढांचा बरकरार है।

सेना प्रमुख ने कहा कि पिछले साल मारे गए 60 प्रतिशत आतंकवादी पाकिस्तानी मूल के थे। मणिपुर के बारे में सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने कहा कि सुरक्षाबलों के समन्वित प्रयासों और सरकार की सक्रिय पहलों से राज्य में स्थिति नियंत्रण में आ गई है। हालांकि, सेना प्रमुख ने कहा कि मणिपुर में हिंसा की घटनाएं जारी हैं और सशस्त्र बल क्षेत्र में शांति लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि म्यांमार की स्थिति के मद्देनजर किसी भी प्रभाव की आशंका से निपटने के लिए भारत-म्यांमार सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img