Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

हरियाणा में शराब के उपभोग पर ध्यान देने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी की बैठक आयोजित

हरियाणा
हरियाणा में शराब के उपभोग पर ध्यान देने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी की बैठक आयोजित

हरियाणा में शराब के उपभोग पर ध्यान देने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी की बैठक आयोजित

-अमरपाल नूरपुरी

चंडीगढ़, 14 जनवरी 2025: सिटीजन्स अवेरनेस ग्रुप ने कंज्यूमर वॉयस के सहयोग से आज हरियाणा में शराब के जिम्मेदाराना उपभोग को बढ़ावा देने के लिए एक राउंडटेबल चर्चा रेड बिशप में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों सहित प्रमुख हितधारक जैसे कि पीजीआई चंडीगढ़, आईएमए, रोटरी क्लब, पंजाब विश्वविद्यालय, गेटवे कंसल्टिंग और अन्य प्रमुख चिकित्सा पेशेवर और एनजीओ शामिल हुए।

डॉ. रत्ना भारती, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, हरियाणा स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेंटर (एचएसएचआरसी), जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि थीं, ने स्थिति की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि रोकथाम की दिशा में काम करने की तत्काल आवश्यकता है और शराब के जिम्मेदार सेवन पर सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसके अलावा, यह महत्वपूर्ण है कि विभिन्न हितधारक, जिनमें सिविल सोसाइटी आर्गेनाईजेशन, सरकार और विभिन्न संस्थान शामिल हैं, मिलकर हमारे नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम करें। पंचकुला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार और पीएमओ डॉ. रीटा कालरा ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए।

चर्चाएँ विशेष रूप से हरियाणा में प्रति व्यक्ति शराब की खपत में वृद्धि को संबोधित करने पर केंद्रित थीं। प्रतिभागियों ने इस प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कारकों पर विचार किया, जिनमें बदलती जनसांख्यिकी, बेहतर जीवन स्तर, हायर डिस्पोजेबल इनकम, बदलती खर्च की आदतें, और शराब पीने की बढ़ती कल्चर और सोशल शामिल हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें