एनसीआर के 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दर्जनों लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच अपराधियों को थाना फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न स्थानों से लूटे गए 31 मोबाइल फोन, अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना फेस-2 पुलिस ने यश चंडालिया पुत्र संजय चंडालिया निवासी बुलंदशहर जिला, उम्र 19 वर्ष, कुणाल पुत्र अनिल निवासी गांव बरौला गौतमबुद्धनगर उम्र 18 वर्ष, नितीश कुमार पुत्र दिनेश मंडल निवासी गांव बरौला उम्र 19 वर्ष और साहिल निवासी कानपुर जिला उम्र 20 वर्ष, आशीष उर्फ छोटे निवासी हरदोई जिला उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से लूटे गए 31 मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक चाकू बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने दर्जनों लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img