Delhi Crime: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हनी ट्रैप रैकेट का भंडाफोड़ किया, 3 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हनी ट्रैप रैकेट का भंडाफोड़ किया, 3 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

Delhi Crime:  दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़े हनी ट्रैप रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें आरोपी दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डरा धमकाकर लाखों रुपए वसूलते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नीरज त्यागी, आशीष माथुर और दीपक उर्फ़ साजन शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से दिल्ली पुलिस की 3 नकली आईडी कार्ड, एक हेड कांस्टेबल की यूनिफॉर्म, एक कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को जाल में फंसा लेते थे। गैंग के सदस्य किसी लड़की के जरिए विक्टिम को बुलाते, फिर पुलिसकर्मी के रूप में घुसकर उन्हें धमकाकर पैसे ऐंठ लेते थे। एडिशनल डीसीपी संजय भाटिया के मुताबिक, एक मामले में 60 साल के डॉक्टर से 9 लाख रुपये की उगाही की गई थी। डॉक्टर को लड़की ने फोन करके बुलाया और वहां आरोपियों ने उसे गलत काम में फंसा दिया और फिर धमकाकर पैसे ऐंठ लिए।

Delhi Crime:  आरोपियों की पहचान:

– नीरज त्यागी: तिलक नगर का रहने वाला, 2015 से अपराध की दुनिया में सक्रिय।
– आशीष माथुर: कराला गांव का रहने वाला, 2016-17 से हनी ट्रैप रैकेट से जुड़ा।
– दीपक उर्फ़ साजन: हरियाणा के खरखोडा का रहने वाला, पहले भी डकैती के मामले में गिरफ्तार।

पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि अब तक कितने लोगों से पैसे वसूले गए और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img