उत्तर प्रदेश, नोएडा: परिवार को बंधक बनाकर लूटने वाले बदमाशों की हुई पहचान

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-30 के बी ब्लॉक में एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली है। वारदात में बदमाशों ने स्कूटी और ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया था। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि किसी संगठित गिरोह का इस वारदात में हाथ नहीं है। पुलिस ने कहा है कि वह जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी। सीआरटी और स्वॉट टीमों समेत आठ टीमें बदमाशों की तलाश में सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अब तक करीब 850 सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात से पहले बदमाशों ने रेकी की थी। तीनों बदमाशों के एक अन्य साथी के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस ने अब तक 850 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, जो 16 किलोमीटर के दायरे में हैं। वारदात में कारोबारी के सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका पर भी अब तक संशय बरकरार है। पुलिस का कहना है कि वारदात से पहले बदमाश काफी देर तक कारोबारी के घर के बाहर मंडरा रहे थे। मौका पाते ही वे अंदर दाखिल हुए और महज 15 से 20 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात के पहले कारोबारी के घर आने-जाने वालों की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि वारदात से एक सप्ताह पहले कौन-कौन कारोबारी के घर आया था। बुधवार को पुलिस ने कई संदिग्धों, कारोबारी के करीबियों और पड़ोसियों से पूछताछ की। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आठ पुलिस टीमों को लगाया गया है। अब तक 850 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद बदमाशों के बारे में कई अहम जानकारी मिल चुकी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफ़ाश करने का दावा कर रही है।

रविवार रात हुई थी वारदात
रविवार रात सवा तीन बजे के करीब, तीन हथियारों से लैस बदमाश सेक्टर-20 थानाक्षेत्र की बी ब्लॉक स्थित बी-11 में घुसे। कारोबारी अमरदीप, उनकी पत्नी परविंदर कौर और बेटी गुर किरन को बंधक बनाकर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद, बदमाशों ने कारोबारी की गाड़ी में तीनों को बैठाया और उन्हें एक्सप्रेस वे की तरफ ले गए। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई। इसके बाद, बदमाशों ने कार समेत तीनों को छोड़ दिया और फरार हो गए।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img