Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

इस्‍लामिक देश यूएई पहुंचे बाबा बागेश्‍वर,दुबई शेख डॉ बू अब्दुल्ला ने किया जोरदार स्वागत

इस्‍लामिक देश यूएई पहुंचे बाबा बागेश्‍वर,दुबई शेख डॉ बू अब्दुल्ला ने किया जोरदार स्वागत
इस्‍लामिक देश यूएई पहुंचे बाबा बागेश्‍वर,दुबई शेख डॉ बू अब्दुल्ला ने किया जोरदार स्वागत

इस्‍लामिक देश यूएई पहुंचे बाबा बागेश्‍वर,दुबई शेख डॉ बू अब्दुल्ला ने किया जोरदार स्वागत

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर और कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। दुबई पहुंचने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने जमकर यूएई की तारीफ की, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ है। दुबई में धीरेंद्र शास्त्री का अब्दुल्ला ग्रुप के चेयरमैन डॉ बू अब्दुल्ला ने स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री पर गुलाब बरसाते हुए उनको खुशामदीद कहा। डॉक्टर अब्दुल्ला ने धीरेंद्र शास्त्री की आगवानी को अपनी खुशनसीबी बताया है। दुबई में रहने वाले भारतीय भी उनके स्वागत के लिए पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री दुबई में 22 से 26 मई तक दरबार लगाएंगे, इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय हनुमान कथा भी करेंगे।

डॉक्टर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री के साथ अपने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘दुबई में गुरुजी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) का स्वागत कर उनको सम्मानित किया। उनका दुबई आना हमारे लिए एक विशेष अवसर है, इसे भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सांस्कृतिक संबंधों और आध्यात्मिक एकता का जश्न मनाने की तरह से देखा जाना चाहिए।’

धीरेंद्र शास्त्री ने दुबई से एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह यूएई को दुनिया का सबसे सुरक्षित और सुंदर देश मानते हैं। शास्त्री ने कहा, ‘हम दुबई पहुंच गए हैं, यह अद्भुत जगह है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता शानदार है और लोग भी बहुत विनम्र हैं। पूरे विश्व में सबसे ज्यादा सुरक्षित कंट्री है दुबई। यहां की एक और सबसे अच्छी बात ये है कि सभी कल्चर, सभी मजहब का यहां पर समान तौर पर सम्मान है। हम हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे कि इस राष्ट्र का विश्व में नाम बने और यहां शांति बनी रहे।’ धीरेंद्र शास्त्री ने दुबई की तारीफ करते हुए सभी से कुछ दिन यहां आकर गुजारने के लिए भी कहा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *