यमुना एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत, हादसे में चालक की मौत

अमर सैनी

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात हुए भीषण हादसे में घायल ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि आगे जा रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई थी। बुधवार शाम मृतक के भाई ने थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, हाथरस जिले के रहने वाले महेश कुमार (32) मंगलवार रात ग्रेटर नोएडा से ट्रक में सब्जी लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते हाथरस जा रहे थे। इसी दौरान 0 प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में आगे जा रहे दूसरे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे दोनों ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि हादसा काफी खतरनाक था। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ट्रक के अंदर फंसे घायल को पुलिस और राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद घायल को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद घायल की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार शाम को उपचार के दौरान महेश की मौत हो गई। इस संबंध में रबूपुरा कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मोहरमन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img