UP RERA QPR Deadline: बिल्डरों को राहत, तिमाही प्रगति रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तक बढ़ी

UP RERA QPR Deadline: बिल्डरों को राहत, तिमाही प्रगति रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तक बढ़ी

उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने बिल्डरों को राहत देते हुए तिमाही प्रगति रिपोर्ट (क्यू́पीआर) दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है। अब सभी संबंधित बिल्डरों को निर्धारित समयसीमा के भीतर रेरा के पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी।

यूपी रेरा के अधिकारियों के मुताबिक, इस बार तिमाही प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहली बार रिपोर्ट के साथ वास्तुकार, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के प्रमाणपत्रों पर डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र (डीएससी) के माध्यम से हस्ताक्षर करना अनिवार्य किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत संबंधित पेशेवरों के प्रमाणपत्रों को डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित करके जमा करना होगा।

प्राधिकरण ने बताया कि नई प्रक्रिया को लागू करने में बिल्डरों और संबंधित पेशेवरों को सुविधा देने के उद्देश्य से समयसीमा बढ़ाई गई है। अतिरिक्त समय मिलने से उन्हें आवश्यक प्रमाणपत्र तैयार करने, डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी करने और पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने में मदद मिलेगी।

यूपी रेरा ने सभी संबंधित बिल्डरों से निर्धारित समयसीमा का पालन करने और जरूरी दस्तावेजों के साथ तिमाही प्रगति रिपोर्ट समय पर दाखिल करने को कहा है। नई समयसीमा के अनुसार अब रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर होगी।

 

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img