Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़, विदेशी समेत दो गिरफ्तार

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स, नशीले पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण जब्त किए गए हैं। मामले में एक विदेशी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी है।

जहांनाबाद कादलपुर गांव में किराए की जगहों पर चल रही इन कथित लैब से 379.740 किलोग्राम एम्फेटामाइन युक्त पदार्थ, 10 किलोग्राम स्यूडोएफेड्रिन, विभिन्न रसायन और लैब उपकरण बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई ऑपरेशन क्रिस्टल हंट के तहत की गई थी। एनसीबी की टीम को छापेमारी के दौरान दोनों लैब से कुल 379.740 किलो एंफेटामाइन मिला है जिसमें 4.260 किलो ठोस ड्रग्स, 157.700 किलो अधपका ड्रग्स और 217.780 किलो लिक्विड के रूप में है। जांच एजेंसियों ने बताया कि जितनी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला है उससे लगभग 56 किलो तैयार क्रिस्टलीय एम्फेटामाइन बनाई जा सकती थी। मौके से हाइड्रोक्लोरिक एसिड, एसीटोन, टोल्यून, सल्फ्यूरिक एसिड और पोटैशियम परमैंगनेट जैसे कई खतरनाक केमिकल और बड़े हीटिंग उपकरण, कांच के रिएक्शन वेसल व ड्रम भी जब्त किए गए हैं।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विदेशी नागरिक डेस्टिनी अब्राहम डंबिरी और मिजोरम की रहने वाली लाल्लावमजुआली उर्फ ओलिविया लालछाविमावी के रूप में हुई है। एनसीबी के अनुसार डंबिरी ने खुद को नाइजीरियाई नागरिक बताया था। हालांकि इमिग्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक वह जनवरी 2020 में फ्रांसिस कालोकोह नाम से सिएरा लियोन के नागरिक के रूप में भारत आया था। उसके वीजा और अलग-अलग पहचानों की भी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी आरोपी ओलिविया को मार्च 2026 में गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पर हेरोइन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसके बैग से 313 ग्राम हेरोइन युक्त पाउडर बरामद हुआ था। वह उस मामले में जमानत पर है। एनसीबी अब इस नेटवर्क के फाइनेंशियल लिंक और ड्रग्स सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

गौतम बुद्ध नगर में इससे पहले अक्टूबर 2024 में कासना इंडस्ट्रियल एरिया में भी एक अवैध सिंथेटिक ड्रग्स लैब पकड़ी गई थी। उस कार्रवाई में करीब 95.5 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग्स बरामद हुई थी और जांच में मैक्सिको के ड्रग्स कार्टेल सीजेएनजी से संदिग्ध संबंध सामने आए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एनसीबी की कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि बताते हुए टीम की सराहना की है और दिसंबर 2029 तक ड्रग्स नेटवर्क खत्म करने तथा नशामुक्त भारत के संकल्प को दोहराया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें