Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

जनवरी 2025 तक भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण हो सकता है पूरा

जनवरी 2025 तक भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण हो सकता है पूरा
नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने बुधवार को महत्वपूर्ण परियोजनाओं के स्थलों का भ्रमण कर परियोजनाओं का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने बुधवार को महत्वपूर्ण परियोजनाओं के स्थलों का भ्रमण कर परियोजनाओं का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक (सिविल) एवं संबंधित कार्य मंडलों के वरिष्ठ प्रबंधक तथा परियोजनाओं से संबंधित ठेकेदारों के प्रतिनिधि भी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ मौजूद रहे।

भ्रमण के दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने डीएससी मार्ग पर निर्माणाधीन भंगेल एलिवेटेड रोड परियोजना के स्थल का निरीक्षण किया, जहां पर मौजूद परियोजना की ठेकेदार संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रतिनिधि ने बताया कि परियोजना को जनवरी 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के निर्माण में लगभग 150 मजदूर कार्य करते पाए गए। निरीक्षण के दौरान कार्य में प्रयोग की जा रही जीएसबी मटेरियल में स्लेट पाई गई, जिसके कारण उक्त जीएसबी मटेरियल को स्थल से हटवाकर अन्य मटेरियल का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा परियोजना के अंतर्गत एप्रोच रोड-1 के डब्ल्यूएमएम का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कुछ स्थानों पर एलिवेटेड रोड की बीम लांचिंग का कार्य प्रगति पर पाया गया, जिसकी प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में सेतु निगम के प्रतिनिधि ने बताया कि स्टील गर्डर के शेष भाग 15 दिन में आ जाएंगे, जिसके बाद गर्डर लांचिंग का कार्य किया जाएगा। यह भी बताया गया कि परियोजना रैम्प ए-2 के कार्य हेतु कल से खुदाई प्रारंभ करने तथा 31 दिसंबर तक उक्त रैम्प का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी
तत्पश्चात अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सेक्टर-151ए में निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति काफी धीमी पाई गई तथा कार्यरत श्रमिकों की संख्या भी कम पाई गई, जिस पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और धीमी प्रगति को देखते हुए ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उपरोक्त के अतिरिक्त ठेकेदार ने आगामी सोमवार तक श्रमिकों की संख्या 60 करने का आश्वासन दिया।

पुलिस बल के साथ होगा निर्माण
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अधिग्रहित भूमि पर शेष बची बाउण्ड्रीवाल का निर्माण पुलिस बल की उपस्थिति में कराने के निर्देश दिये। भूलेख विभाग एवं कार्य मण्डल को शेष बची भूमि के अधिग्रहण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।इसके अतिरिक्त कार्य स्थल पर कार्य में प्रयोग के लिए बालू रखा पाया गया, जिसकी गुणवत्ता की जांच कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *