एनएमआरसी में आवंटन टेंडर फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपने शार्ट टर्म पालिसी में बदलाव किया है। अब आवंटन टेंडर के जरिए नहीं बल्कि फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर किया जाएगा। ऐसा स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इससे रेवेन्यू भी जनरेट किया जाएगा। एनएमआरसी के एक्जुकेटिव डायरेक्टर महेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्टार्टअप को बढ़ाना देने के लिए एनएम आरसी अपने 21 मेट्रो स्टेशन पर स्कीम लेकर आ रही है।

इसके तहत दो स्लैब 5 मीटर और 1 से 10 मीटर तक का स्पेस स्टार्टअप के लिए दिया जाएगा। ये स्पेस मेट्रो स्टेशन पर दिया जाएगा। इसके लिए आवंटी को 1.5 से 5 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से किराया देना होगा। 5 साल तक इसे चला सकेगा। रिव्यू करने के बाद इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आवेदन कर्ता का सलाना टर्न ओवर करीब 5 लाख रुपए तक होना चाहिए। ताकि वे इसे संचालित कर सके।
उन्होंने बताया कि इससे महीने का 4.50 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट होगा। 15 दिन के अंदर पालिसी को पब्लिक डोमेन में डाल दिया जाएगा। इससे पहले आवंटन प्रक्रिया टेंडर के जरिए की जाती थी। इसे समाप्त कर दिया गया है। यहां एक व्यक्ति को एक ही स्पेस आवंटित किया जाएगा। दूसरा नहीं इसके लिए फार्म की स्कूटनी भी की जाएगी।

मेट्रो पिलर पर होगा विज्ञापन
रेवेन्यू जनरेट करने के लिए मेट्रो पिलर पर भी विज्ञापन किया जा सकेगा। ये प्रक्रिया प्रोसेस में है। एनएम आरसी के अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन पर कॉमर्शियल स्पेस के लिए छह एजेंसियां आई है। इसके अलावा स्टेशन के स्टीयर और इंडोर स्टेशन पार्ट पर भी विज्ञापन के लिए बिड प्रकिया की गई है। परिचौक पर कॉमर्शियल एक्टिविटी की जाएगी। साथ ही सेक्टर-101,81 और 83 में भी कॉमर्शियल स्पेस से रेवेन्यू जनरेट किया जाएगा।

स्टेशनों की को ब्रांडिंग
नोएडा के 21 स्टेशनो की को ब्रांडिंग कराई जाएगी। इसमें पहले से कई मेट्रो स्टेशन पर को ब्रांडिंग के जरिए रेवेन्यू जनरेट किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img