सरहद पर तैनात सूबेदार की करोड़ों की जमीन भूमाफिया ने हड़पी

अमर सैनी

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र में सेना में तैनात सुबेदार की करोड़ों रुपये की जमीन को हड़पे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता की मौत के बाद उसके दो भाइयों के नाम की जमीन को 6 लोगों ने साजिश के तहत पीड़ित और उसके भाई के फर्जी आधार कार्ड बनाकर धोखाधड़ी से किसी और के नाम कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत जगत सिंह पुत्र स्वर्गीय मामराज सिंह ने बताया कि वह हापुड़ जिले का रहने वाला है और सेना में सूबेदार के पद पर तैनात है। फिलहाल वह जम्मू-कश्मीर में तैनात है। पीड़ित के मुताबिक जारचा में उसकी और उसके भाई जितेंद्र की जमीन है, जो उनकी पुश्तैनी जमीन है। पिता की मौत के बाद जमीन उसके और उसके भाई के नाम आनी थी। पीड़ित के अनुसार उसके गांव के ही रहने वाले शिवकुमार व अजीमुद्दीन आदि ने साजिश के तहत उसके व उसके भाई के फर्जी आधार कार्ड बनवा लिए और फर्जी आधार कार्ड के आधार पर जितेंद्र व जगत सिंह नाम के दो लोगों के नाम बनवाकर उनकी जमीन कमल कुमार, बलराज आदि को बेच दी गई।
लेखपाल के फोन खुला फर्जीवाड़ा
पीड़ित का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी तब हुई जब दादरी के लेखपाल ने उसे फोन करके पूछा कि क्या उसने अपनी जमीन बेची है। क्योंकि आरोपियों ने अपनी जमीन वापस लेने के लिए तहसील में आवेदन किया हुआ था। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। उसने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img