सीपी लक्ष्मी सिंह ने दो पुलिसकर्मीयों को किया सस्पेंड

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुई दर्दनाक दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है।

ट्रैफिक पुलिस डीसीपी यमुना प्रसाद का कहना है कि जांच में पाया गया कि दोनों कर्मचारियों ने एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े ट्रक की सूचना न तो अधिकारियों को दी और न ही उसे हटवाने की कोई कार्रवाई की। इस मामले में धीरेंद्र और सनी नामक इन कर्मचारियों पर कर्तव्य में घोर लापरवाही का आरोप है। सेक्टर-94 स्थित कमांड सेंटर से एक्सप्रेसवे की 24 घंटे निगरानी की जाती है। इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए सीपी लक्ष्मी सिंह ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, यह घटना रविवार सुबह लगभग 6 बजे की है, जब काशीराम कॉलोनी, घोड़ी बछेड़ा (दादरी) के पांच लोग वैगनआर कार में सवार होकर नोएडा से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। सेक्टर 146 मेट्रो स्टेशन के पास उनकी कार एक खराब खड़े वाहन से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक अमन (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवी सिंह (60), राजकुमारी (50), विमलेश (40) और कमलेश (40) की अस्पताल में मौत हो गई।

कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश

इस दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। साथ ही, कमांड सेंटर में तैनात कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img