Chhath 2024: दिल्ली में धूमधाम से मनाई गई छठ पूजा, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया पूजा-अर्चना

दिल्ली में धूमधाम से मनाई गई छठ पूजा, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया पूजा-अर्चना

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में इस साल छठ पूजा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। बिहार और पूर्वांचल का प्रमुख पर्व माने जाने वाले छठ में दिल्ली के अलग-अलग घाटों और स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। राजधानी में जगह-जगह बने घाटों पर भक्तों ने पानी में खड़े होकर डूबते सूरज को नमन किया और अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। उन्होंने छठी मईया की पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लिया। केजरीवाल दिल्ली के ईस्ट किदवई नगर में स्थित एक छठ पूजा स्थल पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के बीच शामिल हुए।

केजरीवाल ने कहा, “मैं छठी मईया की पूजा करने के लिए आज यहां आया हूं, देशभर में लोग आज छठी मईया का पूजन कर रहे हैं। मैं सभी को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं और छठी मईया से प्रार्थना करता हूं कि वे सभी को खुशियां दें और उनकी मनोकामनाएं पूरी करें।” उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार ने जगह-जगह छठ पूजा के आयोजन का प्रबंध किया है ताकि लोगों को अपने घर से दूर न जाना पड़े। हर कॉलोनी और मोहल्ले में छठ पूजा का आयोजन किया गया है, जिससे सभी श्रद्धालु अपने निकटतम स्थानों पर पूजा कर सकें।

https://youtu.be/hJ0eGfkJ_AA

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img