Noida Crime: नोएडा में पुलिस की मुठभेड़, शातिर बदमाश घायल और गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में पुलिस की मुठभेड़, शातिर बदमाश घायल और गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती देर रात नोएडा के थाना सेक्टर 58 पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश की पहचान सोनू उर्फ मोटा के रूप में हुई है, जो दिल्ली-एनसीआर में चोरी और लूट की आधा दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 58 क्षेत्र के खरगोश पार्क के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा, पांच चोरी के मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img