एयर मार्शल अजय अरोड़ा बने वायुसेना के मेंटेनेंस प्रभारी

नई दिल्ली, 1 नवम्बर : एयर मार्शल अजय कुमार अरोड़ा ने शुक्रवार को वायुसेना मुख्यालय (वायु भवन) में भारतीय वायुसेना के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

एयर मार्शल अरोड़ा को अगस्त 1986 में भारतीय वायुसेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम में कमीशन दिया गया था। वे एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज, एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, यूएसए और कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद से स्नातक हैं। वे इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियर हैं, आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र भी हैं और उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से प्रबंधन में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने अपने 38 साल के शानदार करियर में प्रमुख कमांड और स्टाफ नियुक्तियां संभाली हैं। एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस की नियुक्ति संभालने से पहले वे महानिदेशक (विमान) थे। अधिकारी को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए वर्ष 2018 में विशिष्ट सेवा पदक और 2024 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img