Noida Accident: नोएडा एलिवेटेड रोड पर हादसा, तेज रफ्तार कार का अचानक फटा टायर, सड़क पर पलटी

नोएडा एलिवेटेड रोड पर हादसा, तेज रफ्तार कार का अचानक फटा टायर, सड़क पर पलटी

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida Accident:  नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में एनटीपीसी ऑफिस के सामने एलिवेटेड रोड पर एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने से गाड़ी पलट गई। उस समय रोड पर काफी ट्रैफिक था, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर घटना नहीं हुई और कार में सवार दोनों छात्र मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बच गए। घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को जल्द ही सुचारू कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, लाल रंग की कार (संख्या UP16CJ4970) में सवार दो छात्र सेक्टर 49 से जीआईपी मॉल की ओर से एलिवेटेड रोड से सेक्टर 62 स्थित अपने कॉलेज जा रहे थे। एनटीपीसी ऑफिस के सामने अचानक गाड़ी का टायर फट गया, जिससे कार पलट गई और डिवाइडर से टकराकर रुक गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार से दोनों छात्रों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं।

इस हादसे के कारण एलिवेटेड रोड के बाईं ओर ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई प्रयासों के बाद यातायात को सुचारू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को रास्ते से हटवाकर ट्रैफिक को पुनः चालू किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img