उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 1 जून को होगी बीएड-2025 प्रवेश परीक्षा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। आगामी एक जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2025 होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। नोएडा में परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए है। इस केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से नकलविहीन कराई जाए इसकी तैयारी की जा रही है।

इस क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों को लेकर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बातचीत की गई।अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपनी तैयारियां मानकों के अनुरूप परीक्षा से पहले पूरी कर ले। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन ढंग से संपन्न कराने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे। समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

लापरवाही मिलने पर सख्त एक्शन
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने यह भी कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है। उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करे।सुनिश्चित करें कि सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हो। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कहा कि परीक्षा की गाइडलाइन का सभी केंद्रों पालन कराया जाए। ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की चूक न हो।

इलेक्ट्रानिक गैजेट की जांच
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की विशेष जांच की जाए। ताकि कोई भी अभ्यर्थी उन्हें अंदर न ले जा सके और परीक्षा नकलविहीन हो। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, समस्त सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img