Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

फर्जी फर्मों से 3.22 करोड़ रुपये की खरीद दिखाकर जीएसटी चोरी

राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर की अनुसंधान टीम ने गुरुवार को नोएडा स्थित नामी कंपनी पर छापा मारा
राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर की अनुसंधान टीम ने गुरुवार को नोएडा स्थित नामी कंपनी पर छापा मारा

अमर सैनी

नोएडा। राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर की अनुसंधान टीम ने गुरुवार को नोएडा स्थित नामी कंपनी पर छापा मारा। जांच में फर्म द्वारा अलग-अलग वर्षों में फर्जी और निरस्त फर्मों से 3.22 करोड़ रुपये की खरीद दिखाकर जीएसटी चोरी की। जांच के बाद कंपनी मालिक ने 50 लाख रुपये राजकोष में जमा कराए।
अपर आयुक्त राज्यकर जोन नोएडा चांदनी सिंह ने बताया कि फर्म कस्टम क्लीयरेंस और एजेंट के रूप में काम करती है। कंपनी आयातकों और निर्यातकों को रसद और कस्टम क्लीयरेंस की सेवा देती है। जांच में पाया गया कि फर्म ने अलग-अलग वर्षों में फर्जी और ऐसी फर्मों से 3.22 करोड़ रुपये की खरीद दिखाई, जिनका पंजीकरण पहले ही निरस्त किया जा चुका है। फर्म की ओर से खरीद पर 58.07 लाख रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करते हुए उस आईटीसी का समायोजन अपनी करदेयता में कर लिया। कारोबारी को तथ्यों की जानकारी देने पर 50 लाख राजकोष में जमा कराया गया। देर रात तक इस कार्रवाई में अपर आयुक्त राज्यकर ग्रेड टू विवेक आर्या, संयुक्त आयुक्त योगेश विजय, उपायुक्त अंजेश बरनवाल, सहायक आयुक्त अजय कुमार श्रीवास आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *