Operation Prahar 2: नोएडा में युवा वर्ग को नशे के चंगुल से बचाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2nd

Operation Prahar 2: नोएडा में युवा वर्ग को नशे के चंगुल से बचाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2nd

रिपोर्ट: अमर सैनी

Operation Prahar 2: गौतमबुद्व कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ और ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर ऑपरेशन प्रहार 2nd का दूसरा चरण शुरू किया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर तीनों जोन में डीएसपी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि युवा वर्ग को नशे के चंगुल से बचाने के लिए आज तीनों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में 700 से अधिक चिन्हित जगहों पर ऑपरेशन प्रहार 2nd का दूसरा चरण शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन प्रहार 2nd में खास तौर पर स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी के आसपास की दुकानों और अन्य स्थानों पर एक साथ रेड की जा रही है।

सीपी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार में 500 नागरिक पुलिस, 5 प्लाटून पीएसी, सीआरटी टीम, स्वाट टीम, एंटी नार्कोटिक्स टीम और कमांडोज को फील्ड में तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पुलिस की टीम ड्रग्स सप्लायर डॉलर और पेडलर की पहचान कर रेड कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img