Delhi Crime: दिल्ली एनसीआर में 250 से ज्यादा गाड़ियों की चोरी करने वाला कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

दिल्ली एनसीआर में 250 से ज्यादा गाड़ियों की चोरी करने वाला कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली एनसीआर में 250 से अधिक गाड़ियों की चोरी करने वाले कुख्यात ऑटो लिफ्टर को शाहदरा जिला की एएटीएस ने सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी अंतर्राज्यीय गैंग का सदस्य है और लगातार गाड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपी के पास से दो लग्जरी कारें भी बरामद हुई हैं।

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के इटावा निवासी केशव उर्फ भानू के तौर पर हुई है। डीसीपी ने बताया कि शाहदरा जिले में बढ़ती कार चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एएटीएस के एसआई रामकुमार की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में एसआई राहुल, एएसआई राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल उमेश और कई कांस्टेबल शामिल हैं।

टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात वाहन चोर सफेद मारुति स्विफ्ट कार में सीमापुरी के डियर पार्क के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम ने डियर पार्क की घेराबंदी कर आरोपी केशव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बरामद स्विफ्ट कार नोएडा सेक्टर 58 से चोरी की गई थी। इसके अलावा, आरोपी की निशानदही पर भजनपुरा से चोरी हुई टाटा नेक्शन कार भी बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी केशव ने बताया कि गरीबी के चलते उसने पढ़ाई छोड़कर कार चोरी करने का काम शुरू किया। वह अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करता और गाड़ियों को आगे बेच देता था। इसके अलावा, केशव यूपी पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल भी हो चुका है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img