करोड़ों की ठगी करने वाले ठगी गैंग का सरगना मुकेश खत्री गिरफ्तार

अमर सैनी
नोएडा। थाना बीटा 2 पुलिस ने निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेज दिया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी मुकेश खत्री पुत्र नरेन्द्र को सेक्टर बीटा 2 ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया। मुकेश खत्री द्वारा बायों गैस के पट्रोल पम्प खोलने के लिये लाईसैन्स देने वाली नोएडा की कंपनी नेक्सजेन एनर्जिया से पंप का लाईसैन्स लेने के लिये आवेदन किया गया था। पीएनबी बैंक जिन्द हरियाणा से लोन लेने के लिये कम्पनी के लैटर पैड पर फर्जी पत्र तैयार कर मार्जिन मनी प्राप्त होने पर बैंक में दाखिल कर दो करोड़ रूपये का लोन पास करा लिया और कम्पनी के साथ धोखाधड़ी करके कम्पनी को मार्जिन मनी में दिये गये चैक को बाउन्स करा दिया। कम्पनी के सेलस डायरेक्टर उत्कर्ष गुप्ता के साथ षडयन्त्र रचकर कम्पनी के बायर्स का डाटा चोरी कर अपनी कंपनी कृष्णा सीएनजी फिलिंग स्टेशन और अग्रणी गैस कंपनी और साथ ही उत्कर्ष गुप्ता द्वारा गुरूनर रिनूवल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपनी कम्पनी खोल ली गयी। जहां बंटी बबली बन इन्होंने अपनी कंपनी में इन्वेसमेंट का लालच देकर कई लोगो से करोड़ों रुपए ठगे। कुछ दिन पूर्व इसके साथी उत्कर्ष गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस में बाकी फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बीटा 2 पुलिस द्वारा निरंतर दबिशें दी जा रही है।

Hot this week

Noida Chain Snatching: सेक्टर-28 में दीवार फांदकर घुसे संदिग्ध को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

Noida Chain Snatching: सेक्टर-28 में दीवार फांदकर घुसे संदिग्ध...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img