Noida Chain Snatching: सेक्टर-28 में दीवार फांदकर घुसे संदिग्ध को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

Noida Chain Snatching: सेक्टर-28 में दीवार फांदकर घुसे संदिग्ध को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

नोएडा के सेक्टर-28 में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि संदिग्ध एक महिला से चेन झपटने का प्रयास करने के बाद भाग रहा था। इसी दौरान वह सेक्टर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। उसकी संदिग्ध गतिविधियां देखकर सुरक्षाकर्मियों ने शोर मचाया और उसे पकड़ लिया।

सेक्टर-28 की वार्ड डायरेक्टर मधु चौधरी के मुताबिक, संदिग्ध महिला से चेन झपटने की कोशिश के बाद भागते हुए सेक्टर में दाखिल हुआ था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे देखकर तुरंत कार्रवाई की और पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संदिग्ध कभी दीवार पर चढ़ता तो कभी भागता दिखाई दे रहा है। वीडियो के कुछ दृश्यों में सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ते नजर आते हैं। फिलहाल पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img