नोएडा के नटवरलाल ने फर्जी दस्तावेज बनाकर परिवहन विभाग को लगाया चूना, पत्नी के साथ मिलकर बनाई बंटी-बबली की जोड़ी

नोएडा के नटवरलाल ने फर्जी दस्तावेज बनाकर परिवहन विभाग को लगाया चूना, पत्नी के साथ मिलकर बनाई बंटी-बबली की जोड़ी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के नटवरलाल ने फर्जी दस्तावेज बनाकर परिवहन विभाग को चूना लगाने का मामला सामने आया है। जिसमे नोएडा के ठग ने पत्नी के साथ मिलकर बंटी-बबली की जोड़ी बनाई और फिर शातिर नटवरलाल ने परिवहन विभाग की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सेंध लगाई। नटवरलाल ने फर्जी दस्तावेजों पर परिवहन विभाग से BH सीरीज का नंबर रजिस्टर्ड कराया। शातिर नटवरलाल ने नोएडा में स्थित निजी कंपनी को भी नहीं बक्शा। फर्जी दस्तावेज बनाकर महा ठग ने दस्तावेजों पत्नी को निजी कंपनी में कर्मचारी दर्शाया। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। शातिर नटवरलाल की पहचान गौतम बुद्ध नगर निवासी उत्कर्ष गुप्ता के रूप में हुई। अब पुलिस नटवरलाल की शातिर पत्नी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने अभियुक्त को बिसरख क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img