बैडमिंटन कोर्ट में खेलते समय कारोबारी की अचानक मौत

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेलते समय बैडमिंटन खिलाड़ी की अचानक मौत हो गई। स्टेडियम कोर्ट में नियमित अभ्यास के दौरान दूसरी पारी खेलते समय स्वप्निल कुमार को चक्कर आने लगा और वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैडमिंटन खिलाड़ी मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले थे। वह यहां इंदिरापुरम में रहते थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

पुलिस के मुताबिक स्वप्निल (44) का गाजियाबाद में कारोबार है। वह शौकिया तौर पर बैडमिंटन खेलने स्टेडियम आते थे। वह सप्ताह में तीन से चार दिन रात में बैडमिंटन खेलते थे। स्वप्निल एप के जरिए बैडमिंटन कोर्ट बुक करते थे। रोजाना की तरह वह मंगलवार को भी बैडमिंटन खेलने आए थे। खेलते समय उन्हें अचानक चक्कर आने लगा और वह कोर्ट में गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कारोबारी स्वप्निल को मृत घोषित कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को लेकर मैनपुरी स्थित अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पहले भी हुआ था ऐसा हादसा

इससे कुछ महीने पहले सेक्टर-126 क्षेत्र में क्रिकेट के मैदान में खेले जा रहे मैच के दौरान रन लेते समय एक इंजीनियर की मौत हो गई थी। इस मामले में भी डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की बात कही थी। दो महीने पहले नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल के वाटर पार्क में दिल्ली के एक युवक की मौत हो गई थी। इसमें भी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था।

ऐसे बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा

विनायक अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सौरभ चौधरी ने बताया कि अगर खेलते या दौड़ते समय अचानक हार्ट अटैक आता है तो इसके पीछे का कारण पहले से चली आ रही बीमारी हो सकती है। अगर हाई शुगर और बीपी का मरीज है तो उसे नियमित जांच करानी चाहिए। ऐसे लोगों में खेलते, कूदते और दौड़ते समय अचानक बीपी बढ़ जाता है। ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। आमतौर पर हाई शुगर और बीपी के मरीज बढ़ती उम्र के पाए जाते हैं। लेकिन एथलेटिक्स और जिम करने वाले युवाओं में हार्ट की मांसपेशियों में ज्यादा खिंचाव होता है, जिसे एचसीएम कहते हैं। यह एक कारण है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img