Delhi Police Action: रोहिणी जिले में ऑपरेशन पराक्रम के तहत दो अपराधी गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी और चाकू बरामद

Delhi Police Action: रोहिणी जिले में ऑपरेशन पराक्रम के तहत दो अपराधी गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी और चाकू बरामद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली। रोहिणी जिले के बेगमपुर पुलिस चौकी की टीम ने चल रहे ऑपरेशन पराक्रम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गश्ती के दौरान पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से तीन चोरी की स्कूटी तथा एक बटनदार चाकू बरामद किया। यह कार्रवाई एसीपी बेगमपुर मोहिंदर सिंह के पर्यवेक्षण और एसएचओ इंस्पेक्टर राजीव रंजन के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2025 को कांस्टेबल परवीन और धर्मबीर सेक्टर-23-24, रोहिणी क्षेत्र में चौकसी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान लगभग दोपहर 1:50 बजे, बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को बुध विहार से बेगमपुर की ओर आते देखा गया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कांस्टेबल परवीन और धर्मबीर ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गौतम पांडे (22 वर्ष), निवासी गुप्ता कॉलोनी, प्रह्लादपुर और साहिल (24 वर्ष), निवासी शाहबाद डेयरी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान साहिल के पास से एक बटनदार चाकू मिला।

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद स्कूटी थाना के.एन. काटजू मार्ग, रोहिणी इलाके से चोरी की गई थी, जिस पर पहले से ही ई-एफआईआर दर्ज थी। मामले में थाना बेगमपुर में आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा, आरोपियों की निशानदेही पर थाना साउथ रोहिणी क्षेत्र से चोरी की गई दो और स्कूटी बरामद की गईं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और संभावना है कि इनके गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा होगा।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img