Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

हवस पूरी करने के लिए किराएदार के घर में लगाई आग

थाना फेस दो क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में रहने वाले एक मकान मालिक अपनी हवस पूरी करने में विफल रहने पर किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया
थाना फेस दो क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में रहने वाले एक मकान मालिक अपनी हवस पूरी करने में विफल रहने पर किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेस दो क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में रहने वाले एक मकान मालिक अपनी हवस पूरी करने में विफल रहने पर किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आरोप है कि मकान मालिक ने किराएदार की पत्नी से अवैध संबंध बनाने के लिए किराएदार को छत पर लेकर गया। वहां उसने उसे जमकर शराब पिलाई। जब वह शराब पीकर बेसुध हो गया तो उसे छत पर छोड़कर वह नीचे आया। घर मे सो रही उसकी पत्नी का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। पत्नी उसके इरादे को भांप गई और उसने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से आक्रोशित होकर उसने किरदार के कमरे में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिसकी वजह से महिला झुलस गई जबकि उसके दोनों बच्चों के फेफड़ों में धुआं भर गया। तीनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। थाना फेस-2 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से कानपुर निवासी एक युवक निजी कंपनी में काम करता है। वह पत्नी व दो बच्चों के साथ गेझा गांव में किराये पर रहता है। आरोप है कि 26 अप्रैल को युवक की पत्नी और दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे तभी मकान मालिक मेद सिंह आया। पति को शराब पिलाने के बाद उसने उसने गंदी नियत से महिला से दरवाजा खोलने के लिए कहा। महिला के दरवाजा नहीं खोलने पर मकान मालिक ने ज्वलनशील पदार्थ कमरे में फेंककर आग लगा दी। इसमें महिला और उनके दोनों बच्चे झुलस गए। अपनी और अपने बच्चों की जान बचाने के लिए किसी तरह महिला दोनों बच्चों को लेकर कमरे से बाहर निकली। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि महिला 15 फीसदी जली है। जबकि दोनों बच्चों के फेफड़ों में धुआं भर गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी मकान मालिक महिला पर गंदी नियत रखता था। इसी चक्कर में उसने 26 अप्रैल की रात को उसके पति को छत पर ले जाकर शराब पिलाई थी। जब महिला का पति शराब के नशे में बेसुध हो गया तब मकान मालिक नीचे पहुंचा। उसने किरायेदार की पत्नी से दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा नहीं खोलने पर उसने कमरे में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। वहीं महिला का पति शराब पीकर पूरी रात छत पर पड़ा रहा। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। कुछ लोगों द्वारा इस मामले में पुलिस पर घटना को दबाने का प्रयास करने के आरोप लगाया गया हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *