Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रॉन-1 स्थित लोहिया एन्क्लेव के कम्युनिटी हॉल में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर एक मेगा हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप 05वीं वाहिनी यूपीएसएसएफ सहारनपुर और जामिया हमदर्द के संयुक्त तत्वावधान में 09 सितंबर 2026 को लगाया गया।

कैंप में डॉ. आतिका खान, डॉ. ज्योति गनई, डॉ. कल्पना जुत्शी और 05वीं वाहिनी यूपीएसएसएफ के सेनानायक डॉ. एमपी सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद जवानों और स्थानीय लोगों को फिजियोथेरेपी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर लोगों को जागरूक किया। सेनानायक ने स्वास्थ्य और शारीरिक दक्षता के महत्व पर चर्चा करते हुए सभी को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।


