ग्रेटर नोएडा की जेल में कैदी की मौत

अमर सैनी

नोएडा।ग्रेटर नोएडा में लुक्सर स्थित जिला कारागार में मंगलवार सुबह एक कैदी का शव फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय युवक को 2 मार्च को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था।
इकोटेक वन थाना क्षेत्र में स्थित लुकसर जिला कारागार में एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एक बंदी जिसका नाम संदीप उर्फ ननकू था, जो कि नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी का रहने वाला था। संदीप को 2 मार्च को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। जेल प्रबंधन द्वारा मंगलवार सुबह इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई की संदीप ने जिला कारागार में अस्थाई कारागार की खिड़की में गमछा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे में रख घोषित कर दिया। फिलहाल इस पूरी घटना के बारे में उसके परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है, साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक संदीप पर करीब सात मुकदमे पहले से दर्ज थे ,फिलहाल वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में था। परिजनों ने जेल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img