Mumbai Bihar Train Accident: दिवाली से पहले बड़ा हादसा, मुंबई से बिहार जा रही ट्रेन से गिरे तीन युवक, दो की मौत

Mumbai Bihar Train Accident: दिवाली से पहले बड़ा हादसा, मुंबई से बिहार जा रही ट्रेन से गिरे तीन युवक, दो की मौत

दिवाली और छठ के मद्देनज़र ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मुंबई से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से तीन युवक गिर गए। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ।

कर्मभूमि एक्सप्रेस, जो मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार के रक्सौल के लिए जा रही थी, नासिक रोड स्टेशन पर बिना रुके आगे बढ़ गई। इसी दौरान जब ट्रेन जेल रोड के हनुमान मंदिर के पास ढिकले नगर इलाके में पहुंची, तो पता चला कि तीन युवक ट्रेन से नीचे गिर गए हैं। ओढा के स्टेशन मैनेजर ने तुरंत नासिक रोड रेल प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची नासिक रोड पुलिस थाने की टीम, वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सपकाले के नेतृत्व में, रेलवे ट्रैक से दो युवकों के शव बरामद किए, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल पाया गया, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की शिनाख्त भी अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img